टीवी की दुनिया से प्रियंका के लगाव का कारण पोम्पियो

मांट्रियल, 12 नवंबर (आईएएनएस)। इस वर्ष ‘क्वांटिको’ के साथ अंतर्राष्ट्रीय टीवी की दुनिया में कदम रखने वाली बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वे छोटे पर्दे की दुनिया से अपने लगाव का श्रेय एलेन पोम्पियो को देती हैं।

एलेन टीवी श्रृंखला ‘ग्रे एनाटोमी’ से मशहूर हुईं थीं।

कनाडा में दिवाली मना रहीं प्रियंका ने एलेन को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, “टीवी के साथ मेरे जुड़ाव की असली वजह एलेन पोम्पियो को जन्मदिन मुबारक। आपका आने वाला साल बेहतरीन रहे। मुस्कुराती रहो।”

पोम्पियो ने भी प्रियंका की इस बधाई का खुले दिल से स्वागत किया।

पोम्पियो ने लिखा, “प्रियंका चोपड़ा आपके शब्दों के लिए एक बड़ा सा चुम्बन।”

दिवाली के समय विदेश में होने के कारण प्रियंका को घर की याद सता रही है, लेकिन वे कनाडा के अपने घर में इस त्योहार को खुशी से मनाने की कोशिश कर रही हैं।

प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, “दिवाली के तोहफे। लोगों को वह प्यार देने की कोशिश कर रही हूं जो हमें घर में मिलता है। सभी को दिवाली मुबारक।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493