‘टीवी के उस पार’ में इच्छाधारी नागिन से रू-ब-रू होंगे दर्शक

मुंबई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। टीवी के दर्शकों को छोटे पर्दे पर अक्सर इंसानों के किसी जानवर या कीड़े में बदलते देखना पसंद आता रहा है। जल्द ही दर्शकों को जिंदगी पर प्रसारित होने वाले हास्य शो ‘टीवी के उस पार’ में इच्छाधारी नागिन देखने को मिलेगी।

शो में अनन्या (नृति वैद) इच्छाधारी नागिन के रूप में नजर आएंगी। फिलहाल शो में दिखाया जा रहा है कि मधु अपने बेटे विवेक की शादी कराना चाहती हैं। उन्हें इसके लिए अनन्या पसंद आएगी।

अनन्या की मोहक मुस्कान से पहली मुलाकात में ही विवेक उसकी तरफ आकर्षित हो जाता है। विवेक, मधु के सामने अनन्या की खूब तारीफ करता हैं, जिससे मधु भी अन्नया से प्रभावित हो जाती है।

अनन्या जब 25 साल की होती है तो उसे मालूम पड़ता है कि वह एक इच्छाधारी नागिन है और उसका व्यवहार बदलने लगता है। वह आक्रामक बन जाती है। विवेक से शादी कराने के लिए वह मधु को परेशान करती है।

नृति पिछले कुछ सालों से टेलीविजन उद्योग से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह ‘पिया बसन्ती रे’ शो में नजर आ चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493