मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता करण जौहर रियलिटी टीवी शो ‘टिकट टू बॉलीवुड’ में निर्णायक के रूप प्रतियोगियों के गायन और अभिनय कौशल की क्षमता परखेंगे।
चैनल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, एंडोमोल द्वारा निर्मित शो का प्रसारण कुछ महीनों में स्टार प्लस पर होगा। इससे पहले शो का नाम ‘इंडिया नेक्स सुपरस्टार’ था।
यह शो करण के बैनर धर्मा प्रोडक्शंस के तहत निर्मित होने वाली किसी फिल्म में काम करने का मौका देगा।
टेलीविजन उद्योग से अन्य कलाकारों के साथ कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबरा प्रतिभा की तलाश करेंगे।
dharmpath.com dharmpath