टीवी पर दिखेगा मेरी कोम का सुपरहीरो अवतार

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। भारतीय ओलंपिक चैम्पियन मुक्के बाज एम. सी. मेरी कोम की कहानी जल्द ही छोटे पर्दे पर एनिमेटेड टीवी धारावाहिक ‘मेरी कोम जूनियर’ के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी।

मेरी कोम की जीवनी पर ‘मेरी कोम’ नाम से फिल्म भी बन चुकी है।

पुणे की स्क्रीन युग क्रीएशन प्राइवेट लिमिटेड ने मेरी कोम के साथ देश की पहली सुपरहीरो वाली एनिमेटेड धारावाहिक के लिए करार किया है। एक बयान के अनुसार स्क्रीन युग और आदित्य हॉरिजोंस मिलकर धारावाहिक का निर्माण करेंगे।

मेरी कोम के अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर कामयाबी के शिखर तक पहुंचने की दास्तां टीवी धारावाहिक के माध्यम से लड़कियों को अपने सपने पूरे करने की प्रेरणा देगी।

मेरी कोम ने एक बयान में कहा, “मुझे लगता है कि अब वक्त आ गया है, जब लड़कियों की जिम्मेदारी ली जाए। मैं चाहती हूं कि लड़कियां आत्मविश्वासी और हिम्मती बनें।”

यह धारावाहिक लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाएगा। वहीं मेरी कोम का मानना है कि समाज में जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा, “ज्यादातर माता-पिता अपनी बेटियों को लड़ाई वाले खेल में नहीं डालना चाहते, लेकिन जिस तरह से आज आसपास आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, अभिभावकों की आंखे खुली हैं और इससे मदद मिलेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493