टीवी पर प्रसारित होगी बैंड सनम की मूल रचनाएं

मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। बैंड सनम ने अपनी मूल रचनाओं को प्रसारित करने के लिए चैनल वी के साथ सहयोग किया है।

स्टार इंडिया के चैनल वी की लेटेस्ट प्रोपर्टी ‘ओनली ऑन वी’ अपने दर्शकों के लिए भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों, अंतर्राष्ट्रीय संगीत समारोहों और संगीत से विशेष संगीत वीडियो लाएगी।

सनम ‘ओनली ऑन वी’ अंब्रेला के तहत पहली पेशकश होगी। यह 1 अप्रैल को जारी होगी।

सनम ने कहा, “यह पहली बार है जब हमारी मूल रचनाओं को टेलीविजन पर प्रसारित किया जाएगा। हम टेलीविजन दर्शकों तक पहुंचने और उन तक मूल संगीत पहुंचाने के लिए उत्सुक हैं।”

स्टार इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि मंच पर बढ़ते दर्शकों के लिए अधिक विशिष्ट संगीत सामग्री को पेश करना लगातार जारी रहेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493