टीवी पर मेजबानी करेंगे अमृता राव के पति

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। हाल ही में अभिनेत्री अमृता राव के साथ विवाह बंधन में बंधे आरजे अनमोल टेलीविजन पर आगामी कार्यक्रम ‘लाइफ का रिजार्च’ में मेजबान के रूप में दिखाई देंगे।

‘लाइफ का रिजार्च’ टीवी चैनल ‘एंड टीवी’ पर प्रसारित किया जाएगा।

शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “अनमोल को शो की मेजबानी का प्रस्ताव दिया गया है और इस मामले में निर्माताओं के साथ जोरशोर से चर्चा जारी है। शो खासतौर पर जयपुर में शूट किया जाएगा।”

सूत्र के मुताबिक, “सोशल मीडिया पर केंद्रित यह शो परिहास, सार्वजनिक राय और अद्वितीय किरदारों के माध्यम से व्यंग्यात्मक हास्य के जरिए हंसी बिखेरेगा, जिससे दर्शक हंसी से लोटपोट हो जाएंगे।”

अमृता भी इसी चैनल पर कार्यक्रम ‘मेरी आवाज ही पहचान है’ में दिखाई दे रही हैं।

सात सालों के रिश्ते के बाद दोनों ने इसी महीने शादी की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493