टीवी पर मेरी वापसी से पत्नी ज्यादा उत्साहित : वरुण सोबती

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण सोबती का कहना है कि छोटे पर्दे पर उनकी वापसी को लेकर उनकी पत्नी पश्मीन मनचंदा ज्यादा उत्साहित हैं।

वरुण पांच साल पहले सनाया ईरानी के साथ ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ में नजर आए थे। दर्शकों को जल्द ही छोटे पर्दे पर इस शो के तीसरे सीजन में इस अभिनेता को देखने का मौका मिलेगा।

वरुण ने अपने बयान में कहा, “मैंने फिल्में, वेब श्रृंखला और लघु फिल्में की हैं, लेकिन टीवी मुझे सबसे ज्यादा खुशी देता है। टीवी पर वापसी करना घर लौटने जैसा है। व्यक्तिगत रूप से मैं किसी माध्यम में फर्क नहीं करता..लेकिन मेरी पत्नी टीवी पर मेरी वापसी.. खासकर ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ के साथ वापसी से बेहद उत्साहित हैं।”

इस धारावाहिक में अर्नव सिंह रायजादा की भूमिका निभा रहे वरुण इस शो की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। जल्द ही स्टार प्लस पर इस शो का प्रसारण शुरू होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493