टीवी पर सीमित धारावाहिक करना चाहती हूं : टिस्का चोपड़ा

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। ‘कहानी घर घर की’ और ‘अस्तित्व.एक प्रेम कहानी’ जैसे टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकीं अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा का कहना है कि वह छोटे पर्दे पर किसी ‘सीमित धारावाहिक’ में काम करना चाहती हैं।

टिस्का का कहना है कि वह दैनिक धारावाहिक में बिल्कुल काम नहीं करना चाहतीं।

छोटे पर्दे पर वापसी के बारे में टिस्का ने आईएएनएस से कहा, “मैं दैनिक धारावाहिकों में बिल्कुल भी काम नहीं करना चाहती। मेरी यह योजना बिल्कुल नहीं है। मैं यह नहीं कर सकती।”

टिस्का इससे पहले अभिनेता अनिल कपूर के साथ सीमित धारावाहिक ’24’ में नजर आई थीं।

फिर से सीमित श्रृंखला में काम करने के बारे में टिस्का ने कहा, “मैं सीमित श्रृंखलाओं में बिल्कुल काम करना चाहती हूं। मैं किसी एक चीज को बहुत अधिक समय नहीं दे सकती, इसलिए सीमित श्रृंखला में जरूर काम करना चाहूंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493