लॉस एंजेलिस, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड में महिलाओं के लिए बढ़िया किरदारों की कमी को रेखांकित करते हुए ऑस्कर विजेता अभिनेत्री कैथरीन जीटा-जोंस ने कहा अच्छे लेखकों को जब बड़े पर्दे पर अपने किरदारों को दर्शाने का मौका नहीं मिलता तो वे इसे टीवी पर पेश करते हैं।
जीटा-जोंस से जब पूछा गया कि क्या टीवी 40 की उम्र पार कर चुकी महिलाओं को अच्छे किरदार पेश कर रही है? उन्होंने कहा, “हां, बिल्कुल।”
जोंस ने अपने बयान में कहा, “जब अच्छे लेखकों को बड़े पर्दे और थिएटर पर अपने किरदारों को पेश करने का मौका नहीं मिलता तो वे इसे टीवी पर दिखाते हैं, इसका सबसे बड़ा उदाहरण मेरे पति (माइकल डगलस) है, जिन्होंने एचबीओ पर प्रसारित होने वाले लघु फिल्म ‘बिहाइंड द कैंडेलाब्रा’ में काम किया।”
जोंस (47) का कहना है कि लोग ‘बिहाइंड द कैंडेलब्रा’ को फिल्म के रूप में बनाने के लिए तैयार नहीं थे। अभिनेत्री ने भारत में स्टार वर्ल्ड पर प्रसारित होने वाले शो ‘फ्यूड : बेट्टे एंड जोआन’ में काम किया है।
उन्होंने कहा कि वह ‘बिहाइंड द कैंडेलब्रा’ को फिल्म के तौर पर कभी नहीं बनाएंगे और स्टीवन सोडेरबर्ग, माइकल डगलस और मैट डेमन भी अपने किरदारों को टीवी पर उभारना चाहते हैं।
dharmpath.com dharmpath