मुंबई, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे जल्द ही टेलीविजन रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’ के दूसरे सीजन में निर्णायक की भूमिका में नजर आएंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें टेलीविजन और फिल्म दोनों जगह काम करना पसंद है।
सोनाली ने आईएएनएस से कहा, “आप एक कलाकार हैं और जब आपको अलग-अलग भूमिकाएं मिलती हैं तो इससे अच्छा कुछ नहीं है।”
उन्होंने कहा, “एक कलाकार के रूप में यह अच्छा काम है, जहां आप अलग जिंदगी जीते हैं। मुझे यह पसंद है, लेकिन मेरे पास विकल्प है।”
सोनाली बेंद्रे को ‘दिलजले’, ‘सरफरोश’, ‘हम साथ साथ हैं’ जैसी फिल्मों में उनके खास अंदाज के लिए जाना जाता है।
सोनाली महाराष्ट्र की हैं और उन्हें मराठी उद्योग को विकासित होते देख गर्व महसूस हो रहा है।
उन्होंने कहा, “यह बहुत ही रोचक तरीका है, मराठी फिल्मोद्योग में जिस तरह से कारोबार बदल रहा है, वह अद्भुत है। मेरे समय में कुछ खास कहानियों पर काम किया जाता था और अब हर प्रकार की कहानियां ली जा रही हैं।”
dharmpath.com dharmpath