टीवी रियलटी शो करना पसंद करूंगा : गौरव खन्ना

मुंबई, 21 मार्च (आईएएनएस)। नाटक ‘प्रेम या पहेली चंद्रकांता’ में वीरेंद्र की भूमिका निभा रहे अभिनेता गौरव खन्ना ने कहा कि वह एक रियलटी शो में काम चाहते हैं।

मुंबई, 21 मार्च (आईएएनएस)। नाटक ‘प्रेम या पहेली चंद्रकांता’ में वीरेंद्र की भूमिका निभा रहे अभिनेता गौरव खन्ना ने कहा कि वह एक रियलटी शो में काम चाहते हैं।

गौरव ने एक बयान में कहा, “मैं रियलिटी शो करना पसंद करूंगा। यह डांस या एक्शन शो हो सकता है। मैं शुरू से ही एक टीवी होस्ट की भूमिका निभाना चाहता था। लेकिन यह सपना अभी तक पूरा नहीं हुआ है।”

गौरव खन्ना ‘कुमकुम’ और ‘ये प्यार ना होगा कम’ का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे है और वह बेहतर प्रदर्शन में मदद कर रहा है।

उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हमेशा आपके लिए अच्छी होती है। मेरा मानना है कि मैं खुद के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहा हूं। तभी मैं बीते कल से आज बेहतर प्रदर्शन कर पाऊंगा।”

गौरव ने कहा कि उनका फिल्मों में काम करने का विकल्प खुला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493