टीवी शो ‘चिड़ियाघर’ की टीम को पसंद है कैरम खेलना

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। लोकप्रिय हास्य टीवी शो ‘चिड़ियाघर’ के सभी कलाकार दर्शकों को हंसाकर लोट-पोट करने के लिए दिन-रात काम करते हैं। इसलिए इस तनाव से बचने के लिए वे कैरम और यूएनओ कार्ड से खुद का मनोरंजन करते हैं।

शो में कोयल का किरदार निभा रही अदिति साजवान कहती है, “चिड़ियाघर की पूरी टीम एक परिवार की तरह है और इसलिए अपने परिवार के साथ जुड़ाव बहुत जरूरी है। हम अपने खाली समय में मोबाइल से दूरी बनाकर दोस्तों के साथ बात करते हैं। मुझे अपने सहकर्मियों के साथ खेलना बहुत पसंद है। हम कैरम खेलते हैं।”

अदिति के अलावा शो में राजेंद्र गुप्ता, परेश गनात्रा, सुमित अरोड़ा, सारांश वर्मा, शफाक नाज, तृषिका त्रिपाठी, जीतू शिवहारे और केतना करांदे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493