टीवी शो पर कुश्ती लेकर आएंगे रित्विक

मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेता रित्विक धंजानी नए टीवी शो ‘मैन वर्सिज जॉब’ के लिए ‘अखाड़ा’ (कुश्ती के मैदान) में कूदेंगे।

बयान के मुताबिक, हिस्ट्री टीवी18 के शो ‘मैन वर्सिज जॉब’ की मेजबानी करते हुए वह देशभर की यात्रा करेंगे और आम आदमी का जीवन यापन करेंगे।

रित्विक को कुश्ती से लेकर कई चुनौतीपूर्ण काम करने होंगे। वह गांवों में अपने ठहराव के दौरान स्थानीय लोगों के कामकाज भी करेंगे।

इस शो का लक्ष्य दर्शकों को भारत की विविध संस्कृति का अनुभव कराना और प्रसिद्ध व्यवसायों के बारे में जानकारी देना है।

यह शो खतरनाक नौकरियों के बारे में जागरूकता भी पैदा करेगा, जो देश के लोग अपने जीवनयापन के लिए करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493