टीवी शो पर डांस के जलवे बिखेरेंगी दिव्यांका, अनिता

मुंबई, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘ये है मोहब्बतें’ में अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और अनिता हसनंदनी एक बार फिर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के ‘पिंगा’ गीत पर थिरकने के लिए तैयार हैं।

बयान के मुताबिक, यह गीत ‘बाजीराव मस्तानी’ से है, इस गीत पर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने भी नृत्य प्रस्तुति दी थी। इसमें उन्होंने मराठी पोशाक पहनी है वहीं अनिता और दिव्यांका भी इसी खूबसूरत गीत पर थिरकते हुए नजर आएंगी।

इस पर बात करते हुए अनिता ने कहा, “मराठी पोशाक पहनना काफी मजेदार था। डांस सीक्वेंस अच्छा है लेकिन दृश्य की स्थिति काफी गंभीर है।”

टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर आने वाला यह धारावाहिक ‘ये है मोहब्बतें’ की यह कड़ी काफी महत्वपूर्ण है, जिसमें कई रहस्यों का पर्दाफाश होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493