नई दिल्ली, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय टेलीविजन पर दिखाए जाने अधिकांश शो अपनी अवास्तविक कहानी और बहुत सारे नाटकीय मोड़ के लिए जाने जाते हैं, लेकिन ‘ससुराल सिमर का’ की अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ का कहना है कि टीवी शो थोड़े नाटकीय होते हैं, पर वास्तविकता से ज्यादा दूर नहीं होते।
दीपिका ने आईएएनएस से कहा, “मुझे लगता है कि वे बहुत नाटकीय होते हैं, लेकिन मैं यह नहीं कहूंगी कि वे वास्तविकता से दूर होते हैं।”
उन्होंने कहा कि खास वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए कहानी में बदलाव किया जाता है।
यह शो 2011 में दो बहनों की कहानी के साथ शुरू हुआ, जिनकी एक ही परिवार में शादी हो जाती है।
अभिनेत्री का कहना है कि वह खाना बनाने से जुड़ा शो करना चाहती हैं, क्योंकि उन्हें खाना बनाना बेहद पसंद है।
dharmpath.com dharmpath