मुंबई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। टीवी शो ‘विघ्नहर्ता गणेश’ के निर्माता इसमें मो-कैप (मोशन कैप्चर) तकनीक का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने दावा किया कि छोटे पर्दे पर किसी कहानी को दिखाने के लिए पहली बार इस तकनीक का इस्तेमाल होगा।
एक बयान के मुताबिक, शो की प्रोडक्शन कंपनी कोंटिलो पिक्चर्स ने अमेरिकन कंपनी फेसवेयर टेक्नोलॉजीज के साथ हाथ मिलाया है। यह कंपनी शो के लिए मो-कैप स्पेशल इफेक्ट्स उपलब्ध कराएगी। यह शो जल्द ही सोनी एटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा।
फेसवेयर टेक्नोलॉजीज की पूरी टीम इस पौराणिक शो पर काम करने को लेकर उत्सुक है। ‘विघ्नहर्ता गणेश’ का उद्देश्य माता-पिता और बच्चों के बीच खास संबंध को दर्शाना है।
dharmpath.com dharmpath