मुंबई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (टीसीआईएल) का शुद्ध लाभ अप्रैल-जून 2015 तिमाही में साल-दर-साल आधार पर दोगुने से अधिक रहा।
आलोच्य अवधि में कंपनी को 22.8 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जो एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले करीब 115 फीसदी अधिक है।
2014 की समान अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 10.62 करोड़ रुपये था।
इस दौरान कुल आय 24.44 फीसदी बढ़कर 229.11 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 184.10 करोड़ रुपये थी।
dharmpath.com dharmpath