टी-20, एकदिवसीय दौरे से बाहर हुए रूट

लंदन, 25 अगस्त (आईएएनएस)। शानदार फॉर्म में चल रहे इंग्लैंड के बल्लेबाज जोए रूट को आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टी-20 और अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय श्रृंखलाओं से आराम देने का फैसला किया गया है।

समाचार चैनल बीबीसी के वेब पोर्टल पर सोमवार को प्रसारित रपट से यह जानकारी मिली।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज श्रृंखला जिताने में रूट की अहम भूमिका रही और वह श्रृंखला में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।

आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 31 अगस्त को एकमात्र टी-20 मैच खेला जाएगा और उसके बाद तीन सितंबर से पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला शुरू होगी।

काउंटी क्लब एसेक्स के लिए खेलने वाले बाएं हांथ के तेज गेंदबाज रीसे टोप्ले को टी-20 मैच के लिए इंग्लैंड की 13 सदस्यीय टीम में पदार्पण का मौका दिया गया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में टीम से बाहर रखे गए हरफनमौला मोइन अली को आगामी दौरे के लिए टीम में वापस बुला लिया गया है।

इंग्लैंड के 3-2 से एशेज जिताने वाली टीम में शामिल रहे मोइन अली, जोस बटलर, स्टीवन फिन, बेन स्टोक्स और मार्क वुड एकदिवसीय श्रृंखला में भी शामिल रहेंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के आखिरी टी-20 टीम में चुने गए गेंदबाज टोप्ले और बल्लेबाज जेम्स विंसे टी-20 टीम में जगह कायम रखने में सफल रहे हैं, हालांकि दोनों खिलाड़ियों को पिछले मैच में पदार्पण का मौका नहीं मिल सका था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493