टी-20 टूर्नामेंट के लिए ससेक्स से जुड़े जयवर्धने

लंदन, 13 मार्च (आईएएनएस)। काउंटी क्रिकेट क्लब ससेक्स ने श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज माहेला जयवर्धने से इंग्लैंड के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट के लिए करार किया है।

करार के अनुसार 137 टेस्ट खेल चुके 37 वर्षीय जयवर्धने टूर्नामेंट के शुरुआती सात मैच ससेक्स के लिए खेलेंगे।

जयवर्धने ने पहले ही जारी विश्व कप के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उनके नाम 170 टी-20 मैचों में 28.73 की औसत से 4,051 रन हैं।

बीबीसी के अनुसार ससेक्स के प्रबंधक मार्क रोबिनसन ने शुक्रवार को कहा, “जयवर्धने की प्रतिष्ठा और उनके रिकार्ड की बराबरी नहीं की जा सकती। उनके लंबे अनुभव का भी फायदा हमें मिलेगा।”

रोबिनसन के अनुसार जयवर्धने का आना नए कप्तान ल्यूक राइट सहित पूरी टीम के लिए लाभकारी होगा।

जयवर्धने के नाम टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट में 11,000 से ज्यादा रन हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493