एम्सटर्डम, 7 फरवरी (आईएएनएस)। कैंटरबरी में जन्मे हरफनमौला खिलाड़ी लोगान वान बीक को भारत में आठ मार्च से शुरू हो रहे टी-20 विश्व कप के लिए नीदरलैंड्स की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।
बीक ने बांग्लादेश में आयोजित टूर्नामेंट के बीते संस्करण में अपनी टीम के लिए सात मैच खेले थे लेकिन वह पांच विकेट लेने के अलावा 78 रन ही बना सके थे।
इसके बाद बीक ने हालांकि अपने देश के लिए एक भी मैच नहीं खेला। अभ्यास के तौर पर बीक ने फोर्ड ट्रॉफी में हिस्सा लिया, जहां उनकी कैंटरबरी टीम ने खिताब जीता था।
नीदरलैंड्स के कोच एंटान रॉक्स ने टीम में बीक की वापसी पर खुशी जाहिर की है। रॉक्स ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं उनकी टीम क्वालीफाईंग में अच्छा प्रदर्शन करते हुए मुख्य दौर में प्रवेश करेगी।
dharmpath.com dharmpath