टी-20 विश्व कप : जिम्बाब्वे ने स्कॉलैड को 11 रनों से हराया

नागपुर, 10 मार्च (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम पर खेले गए टी-20 विश्व कप के पहले दौर के ग्रुप बी के क्वालीफाइंग मैच में स्कॉटलैंड को 11 रनों से मात दी।

जिम्बाब्वे ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। स्कॉटलैंड की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई और 136 रनों पर ढेर हो गई।

148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम शुरुआत से लड़खड़ाने लगी थी। पहला विकेट आठ रन पर गिरने के बाद टीम के बल्लेबाज विकेट पर टिक नहीं सके। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन रिचि बेरिंगट ने बनाए। उन्होंने 34 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा कप्तान प्रेस्टन मोमसन ने 31, जोस डेवे ने 24 रनों का योगदान दिया। टीम 19.4 ओवर में 136 रनों पर पवेलियन लौट कर मैच गंवा बैठी।

जिम्बाब्वे की तरफ से सबसे ज्यादा चार विकेट मसाकाड्जा ने लिए।

इससे पहले जिम्बाब्वे की टीम को सीन विलियम्स (54) ने शुरुआती झटकों से उबारा। 19 रन पर दो विकेट गिर जाने के बाद विलियम्स ने पहले तीसरे विकेट के लिए कप्तान रिचमंड मुटुबामी (19) के साथ 32 रन की साझेदारी की। उसके बाद उन्होंने मैल्कम वॉलर (13) के साथ पांचवे विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला और सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

उन्होंने अपनी पारी में 36 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए। चार विकेट लेने वाले मसाकाड्जा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493