टी-20 विश्व कप : न्यूजीलैंड ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

मोहाली (पंजाब), 22 मार्च (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने मंगलवार को पंजाब क्रिकेट संघ मैदान पर पाकिस्तान के साथ जारी आईसीसी टी-20 विश्व कप के सुपर-10 दौर के ग्रुप-2 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

कीवी टीम अपने अब तक के दो मैच जीत चुकी है। तीसरी जीत उसे सेमीफाइनल में पहुंचा देगी। इस टीम ने पहले मैच में भारत और दूसरे मैच में आस्ट्रेलिया को हराया था।

दूसरी ओर, पाकिस्तान को एक जीत और एक हार मिली है। पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था लेकिन दूसरे मुकाबले में उसे भारत के हाथों हार मिली थी। एक और हार उसे सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर कर देगी।

टीमें :

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुपटिल, रोस टेलर, ग्रांट इलियट, मिशेल मैकक्लाघन, कोरी एंडरसन, एडम मिलने, कोलिन मुनरो, लूक रौंची, मिशेल सैंटनर, इश सोढ़ी ।

पाकिस्तान : शरजील खान, अहमद शहजाद, खालिद लतीफ, उमर अकमल, शोएब मलिक, सरफराज अहमद, शाहिद अफरीदी (कप्तान), इमाद वसीम, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद समी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493