टी-20 विश्व कप : न्यूजीलैंड ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

कोलकाता, 26 मार्च (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शनिवार को बांग्लादेश के साथ जारी आईसीसी टी-20 विश्व कप के अपने अंतिम ग्रुप मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

कीवी टीम ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। यह उसका चौथा मैच है। उसने अपने सभी तीनों मैच जीते हैं। दूसरी ओर, बांग्लादेश टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है। वह अब तक के तीनों मैच हार चुकी है।

टीमें :

बांग्लादेश : मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, शब्बीर रहमान, मोहम्मद मिथुन, शाकिब अल हसन, सौम्य सरकार, महमुदुल्लाह, मुश्फिकुर रहीम, शुवागात होम, अल अमीन हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान।

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), हेनरी निकोलस, रोस टेलर, ग्रांट इलियट, नाथन मैक्लम, कोरी एंडरसन, नेथन मैक्लम, कोलिन मुनरो, लूक रौंची, मिशेल सैंटनर, इश सोढ़ी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493