मोहाली (पंजाब), 27 मार्च (आईएएनएस)। विराट कोहली (नाबाद 82, 51 गेंद, 9 चौके, 2 छक्के) के टी-20 करियर की बेहतरीन पारी की बदौलत भारत ने आस्ट्रेलिया को हराकर आईसीसी टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
भारतीय टीम ने रविवार को पंजाब क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए रोमांचक ‘क्वार्टर फाइनल’ मैच में आस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 161 रनों के लक्ष्य को 19.1 ओवरों में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
अब भारतीय टीम मुम्बई में 31 मार्च को वेस्टइंडीज से भिड़ेगी।
dharmpath.com dharmpath