टी-20 विश्व कप : मुम्बई जाने के लिए भारत को चाहिए 161 रन (लीड-1)

मोहाली (पंजाब), 27 मार्च (आईएएनएस)। मुम्बई का टिकट कटाने के लिए भारत को आस्ट्रेलिया के खिलाफ 161 रन बनाने होंगे। भारत के सामने लगभग 10 रन प्रति ओवर की चुनौती है लेकिन घरेलू हालात उसके पक्ष में है।

आस्ट्रेलिया ने पंजाब क्रिकेट संघ मैदान पर टॉस जीतकर पहले खेलते हुए आईसीसी विश्व कप के ग्रुप-2 के सबसे अहम मुकाबले में पांच विकेट पर 160 रन बनाए।

आस्ट्रेलिया के लिए सबसे अधिक योगदान एरॉन फिंच का रहा, जिन्होंने 43 रन बनाए जबकि ग्लैन मैक्सवेल ने 31 रन जोड़े।

आस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा (26) और फिंच ने तूफानी शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 10 से अधिक के औसत से 4.2 ओवरों में 54 रन जोड़े।

इन दोनों ने जसप्रीत बुमराह के पहले ही ओवर में चार चौकों सहित 17 रन बटोरे। ख्वाज, आशीष नेहरा की गेंद पर विकेट के पीछे धौनी द्वारा लपके गए।

ख्वाजा ने 16 गेंदों पर छह चौके लगाए। इसके बाद 72 के कुल योग पर भारत ने डेविड वार्नर को भी चलता कर दिया। वार्नर को रविचंद्रन अश्विन ने स्टम्प कराया। वार्नर छह रन बना सके।

भारत ने दो रन बाद ही कप्तान स्टीव स्मिथ को भी पवेलियन की राह दिखाई। स्मिथ दो रन बना सके। उन्हें स्थानीय हीरो युवराज सिंह ने विकेट के पीछे धौनी के हाथों कैच कराया। स्मिथ हालांकि इस फैसले पर खुश नहीं दिखे।

इसके बाद फिंच ने मैक्सवेल के साथ तेजी से 26 रन जोड़े लेकिन हार्दिक पंड्या ने 100 के कुल योगप पर उन्हें शिखर धवन के हाथो कैच कराकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई।

फिंच ने 34 गेंदों का सामना कर तीन चौके और दो छक्के लगाए। फिंच की विदाई के बाद मैक्सवेल ने शेन वॉटसन (नाबाद 18) के साथ पांचवें विकेट के लिए 21 गेदों पर 30 रन जोड़े।

मैक्सवेल काफी खतरनाक दिख रहे थे। वह भारत को काफी नुकसान पहुंचा सकते थे लेकिन बुमराह ने अपने दूसरे स्पेल के पहले ही ओवर में उन्हें अउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। मैक्सवेल ने 28 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया।

जेम्स फॉल्कनर (10) अधिक देर तक वॉटसन का साथ नहीं दे सके और पंड्या की गेंद पर कैच कर लिए गए। उनका विकेट 145 रन के कुल योग पर गिरा।

उनका स्थान लेने आए पीटर नेविल ने दो गेंदों का सामना करते हुए एक चौका और एक छक्का लगाया। वह 10 रनों पर नाबाद लौटे। वॉटसन ने अपनी 16 गेदों की नाबाद पारी में दो चौके लगाए।

भारत की ओर से पंड्या ने दो विकेट लिए जबकि युवराज, नेहरा, बुमराह और अश्विन को एक-एक सफलता मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493