टी-20 विश्व कप में भारत को मिलेगा घरेलू परिस्थितियों का फायदा : जहीर

मुंबई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने सोमवार को कहा है कि टी-20 विश्व कप की मेजबानी कर रहा भारत घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर विजेता बनेगा।

प्रतियोगिता का आयोजन इसी साल आठ मार्च से तीन अप्रैल के बीच देश के आठ मैदानों पर किया जाएगा।

आईसीसी ने पैसे स्थानांतरण करने वाली कंपनी मनीग्राम से आठ साल (2016-2023) का करार किया है। इसी मौके पर संवाददाता सम्मेलन में जहीर खान ने कहा, “उपमहाद्वीप में स्पिन गेंदबाजी का अहम रोल होगा। यह टीम के लिए मौका और चुनौती, दोनों साबित होगी। मुझे उम्मीद है कि भारत यह विश्व कप जरूर जीतेगा।”

जहीर का कहना है कि टी-20 के आने से एकदिवसीय और टेस्ट मैचों के खेलने के तरीकों में भी बदलाव आया है।

उन्होंने कहा, “टी-20 शानदार है। हमने टी-20 के बाद काफी बदलाव देखे हैं। बल्लेबाज तरह तरह के शॉट्स खेलते हैं और गेंदबाज खेल में बने रहने के लिए काफी कोशिश करते हैं। खेल के इस प्रारूप के कारण एकदिवसीय और टेस्ट मैच के खेलने के तरीकों में काफी बदलाव आया है।”

2011 विश्व कप को याद करते हुए जहीर ने कहा, “विश्व कप एक विशेष प्रतियोगिता है। आप विश्व कप खेलते समय हमेशा खेल का लुत्फ उठाते हैं क्योंकि आपको पता नहीं होता की आप अगला विश्व कप खेल पाएंगे या नहीं। अपने घर में विश्व कप जीतना शानदार अनुभूती थी। ”

टी-20 विश्व कप में भारत 15 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर में अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493