टी-20 विश्व कप में रविवार के मुकाबले

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। आईसीसी टी-20 विश्व कप में रविवार को महिला और पुरुष टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

पुरुष टूर्नामेंट :

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में रविवार को शाम सात बजे इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों

टीमें दूसरी बार यह खिताब जीतने का प्रयास करेंगी।

इन मैचों का प्रसारण शाम 7.30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स 1, 2, 3, एचडी1 और एचडी3 पर होगा।

महिला टूनार्मेंट :

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में रविवार को अपराह्न्् 2.30 बजे आस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच फाइनल मुकाबला होगा। आस्ट्रेलिया लगातार चौथी बार और वेस्टइंडीज पहली बार खिताब जीतना चाहेगी।

इस मैच का प्रसारण दोपहर 2.30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स 2 और एचडी 2 पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493