टी-20 विश्व कप : वेस्टइंडीज के सामने 124 रनों का लक्ष्य (लीड-1)

नागपुर, 27 मार्च (आईएएनएस)। सैमुएल बद्री (14-3) की धारदार गेंदबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज ने जामथा स्थित विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर रविवार को जारी आईसीसी टी-20 विश्व कप के सुपर-10 दौर के ग्रुप-1 मुकाबले में अफगान टीम को 123 रनों पर सीमित कर दिया है।

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगान टीम खराब शुरुआत से उबर नहीं सकी और निर्धारित 20 ओवरो में सात विकेट गंवाकर 123 रन ही बना सकी। उसकी ओर से नजीबुल्ला जादरान ने सबसे अधिक 48 रन बनाए जबकि मोहम्मद शहजाद ने 24 तथा असगर स्टेनिकजई ने 16 रन जोड़े।

नजीबुल्लाह ने 40 गेदों का सामना कर चार चौके और एक छक्का लगाया जबकि शहजाद ने 22 गेंदों की पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। स्टेनिकजई ने 22 गेंदों पर एक चौका लगाया।

अफगान टीम के कई अहम बल्लेबाज मसलन, उस्मान घनी (4), गुलबदीन नबी (8), समिउल्लाह सेनवारी (1) और मोहम्मद नबी (9) कुछ खास नहीं कर सके।

कैरेबियाई टीम की ओर से बद्री के अलावा आंद्रे रसेल ने दो विकेट लिए जबकि सुलेमान बेन और डारेन सैमी को एक-एक सफलता मिली।

अब यह देखने वाली बात है कि अफगान टीम कैरेबियाई टीम को ग्रुप स्तर पर लगातार चौथी जीत से रोक पाती है या नहीं। वैसे भी अफगान टीम अपना खाता खोलने के लिए बेकरार होगी क्योंकि उसे अब तक जीत का स्वाद नहीं मिला है।

वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में पहुंच चुका है लेकिन वह किसी भी हाल में इस मैच को हल्के में नहीं लेगा। उसके साथ-साथ इस ग्रुप से इंग्लैंड ने अंतिम-4 दौर का टिकट कटाया है। इस ग्रुप से अफगानिस्तान के अलावा श्रीलंका और दक्षिणा बाहर हो चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493