टी-20 विश्व कप : श्रीलंका ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने शनिवार को फिरोज शाह कोटला मैदान पर इंग्लैंड के साथ जारी आईसीसी टी-20 विश्व कप के सुपर-10 दौर के ग्रुप-1 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

इंग्लैंड ने अब तक तीन मैच खेले हैं और उसके खाते में चार अंक हैं। इंग्लैंड ने दो मैच जीते हैं और एक मैच हारा है। श्रीलंका ने अब तक दो मैच खेले हैं। उसके दो अंक हैं। अगर आज इंग्लैंड जीतता है तो फिर वह वेस्टइंडीज के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

अगर श्रीलंका जीतता है तो फिर इंग्लैंड को दूसरी टीमों के परिणाम पर आश्रित रहना होगा जबकि श्रीलंका सेमीफाइनल की दौड में बना रहेगा क्योंकि उसे अभी भी दो मैच खेलने हैं।

इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), एलेक्स हेल्स, जेसन रॉय, जोए रूट, मोइन अली, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, क्रिस जॉर्डन, डेविड विले, लेयाम प्लंकेट, आदिल राशिद ।

श्रीलंका : एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), तिलकरत्ने दिलशान, दिनेश चांडीमल, चमारा कापुगदेरा, लाहिरु थिरिमाने, मिलिंदा श्रीवर्धने, थिसारा परेरा, दशुन शनाका, जेफरी वेंडरसे, दुषमंथा चामिरा, रंगना हेराथ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493