टी-20 सीरीज के लिए गेल को आराम, वाल्टन की वापसी

सेंट किट्स (वेस्टइंडीज), 31 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए चाडविक वाल्टन और शेल्डन कोटरेल की वेस्टइंडीज टी-20 टीम में वापसी हुई है।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस सीरीज के लिए दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल को आराम दिया गया है। वेस्टइंडीज क्रिकेट की प्रेस विज्ञप्ति से इसकी जानकारी मिली।

गेल बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में शामिल थे, जिसमें वेस्टइंडीज को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

चयन समिति के चेयरमैन कर्टनी ब्राउनी ने कहा, “हमने गेल को आराम देने और तेज गेंदबाज कोटरेल को टीम में शामिल करने का फैसला लिया। इसके अलावा, वाल्टन और मार्लोन सैमुएल्स को भी इस टीम में जगह दी गई है।”

वेस्टइंडीज टीम : कार्लोस ब्राथवैट (कप्तान), सैमुएल बद्री, शेल्डन कोटरेल, आंद्रे फ्लेचर, एविन लेविस, एश्ले नर्स, कीमो पॉल, रोवमान पोवेल, दिनेश रामदिन (विकेटकीपर), आंद्रे रसैल, मार्लोन सैमुएल्स, चाडविक शेल्डन और केसरिक विलियम्स।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493