‘टुणू टुणू’ में धर्मेद्र का पंजाबी डांस

मुंहई, 31 अगस्त (आईएएनएस)। ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ के निर्माताओं ने शुक्रवार को फिल्म रिलीज से ठीक पहले गीत ‘टुणू टुणू’ जारी किया, जिसमें धर्मेद्र सनी देओल और बॉबी देओल के साथ मस्ती करते और पंजाबी अवतार में थिरकते नजर आ रहे हैं।

सनी द्वारा जारी की गई वीडियो में उन्होंने लिखा, “ओए थोड़ा भंगड़ा शंकरा हो जाए।”

गीत में फिल्म की मुख्य नायिका कृति खरबंदा उनके साथ ठुमके लगाती नजर आ रही हैं।

इसके अलावा, गुरुवार को फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें कृति खरबंदा, पुलकित सम्राट, बॉबी देओल और अन्य सहित कई जाने-माने चेहरे नजर आए।

‘यमला पगला दीवाना फिर से’ की टक्कर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी ‘स्त्री’ के साथ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493