टूर्नामेंट में हार से काफी कुछ सीखा : जूनियर हॉकी कोच

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। पांचवें सुल्तान जोहोर कप के फाइनल मुकाबले में ब्रिटेन से पेनाल्टी शूटआउट में मिली हार को भारतीय जूनियर हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिह ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

सिह ने कहा कि इस टूर्नामेंट ने उन्हें काफी कुछ सिखाया है।

भारतीय जूनियर हॉकी टीम लगातार तीसरे साल अपना खिताब बरकरार रहने से चूक गई।

कोच ने कहा, “फाइनल में मुकाबले के इतना करीब आकर हारने काफी बुरा लग रहा है। हमारे गोलकीपर के इतने प्रयास के बाद मिले पेनेल्टी शूटआउट में हम चूक गए।”

सिंह ने कहा, “हालांकि, इस टूर्नामेंट ने हमें हमारे खेल के बारे में काफी कुछ सिखाया है। हम आश्वस्त हैं कि हम आगामी टूर्नामेंट में जीत कर भारत लौटेंगे।”

हरजीत ने कहा कि जीतने के इतना करीब आने के बाद हार जाना सच में दुख देता है।

इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सुमित कुमार और हरमनप्रीत सिह तीन-तीन गोल के साथ शीर्ष पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493