टूर के बीच घर जाकर आराम करना पसंद करते हैं एड शीरन

लंदन, 21 मई (आईएएनएस)। ब्रिटिश गायक एड शीरन टूर के लिए निर्धारित तारीखों के बीच घर जाकर आराम जरूर करने की कोशिश करते हैं।

लंदन, 21 मई (आईएएनएस)। ब्रिटिश गायक एड शीरन टूर के लिए निर्धारित तारीखों के बीच घर जाकर आराम जरूर करने की कोशिश करते हैं।

इंग्लैंड के सफोक में अपनी मंगतेर चेरी सीबॉर्न के साथ रहने वाले शीरन अपने रिकॉर्ड ‘डिवाइड’ के प्रचार के सिलसिले में टूर के तहत आयरलैंड में हैं, जहां उन्हें आयरिश बैंड बेयोगा का सहयोग मिल रहा है, जिन्होंने एल्बम के लिए ‘गालवे गर्ल’ गीत लिखा है।

‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, बोध्रान वादक (आयरिश ड्रम) इमन मरे का कहना है कि शीरन हमेशा अपना ख्याल रखते हैं और सबसे मांग में होने के दबाव को मानसिक स्वास्थ्य पर हावी नहीं होने देते हैं।

मरे ने बैंग शोबिज पत्रिका को बताया, “वह हर किसी को बहुत कुछ देते हैं, लेकिन वह खुद का भी ख्याल रखते हैं। मंच पर वह शानदार प्रस्तुति देने में अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ते, लेकिन छुट्टियों में वह आराम करते हैं और बेहतर प्रस्तुति के लिए टूर के दौरान बीच में घर जाकर आराम करना जरूर सुनिश्चित करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493