टेक फैशन टूर के लिए शो-स्टॉपर बनेंगे अक्षय

मुंबई, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता अक्षय कुमार टेक फैशन टूर के चौथे संस्करण में रैंप वॉक करते नजर आएंगे।

यहां 18 अक्टूबर तो जेडब्ल्यू मैरियट होटल में होने वाले शो में फैशन व तकनीक की दुनिया से नए लांच देखने को मिलेंगे। इसका आयोजन इग्जिबिट मैगजीन और एवरेडी द्वारा किया जा रहा है।

इक्जिबिट मैगजीन के संस्थापक व सीईओ रमेश सोमानी ने कहा, “हम इस बात से वास्तव में खुश हैं कि अक्षय कुमार इस साल शो-स्टॉपर बनने और अपनी मौजूदगी से शो की शोभा बढ़ाने के लिए राजी हो गए हैं।”

टेक फैशन शो की शुरुआत फरवरी 2016 में हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493