लास वेगस, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता मैथ्यू मैककॉने ने चैनिंग टेटम के अपनी पत्नी जेना देवान से अलग होने के बाद उनके प्रति अपना प्यार व संवेदनाएं जताई हैं।
‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के अनुसार, सिनेमाकॉन 2018 के दौरान मैथ्यू ने ‘मैजिक माइक’ के अपने सह-कलाकार से मिलने की योजनाएं साझा की।
मैथ्यू ने कहा, “मैंने उससे बात नहीं की है। मैं उनसे बात करना चाहता हूं क्योंकि अलगाव के बाद इस समय वह जिस परिस्थति से गुजर रहे हैं वह सही नहीं है। मैंने उससे कई हफ्तों से बात नहीं की है।”
टेटम और देवान ने वर्ष 2009 में शादी की थी। उनकी एक बेटी है। दोनों ने अप्रैल की शुरुआत में अलग होने की घोषणा की थी।
dharmpath.com dharmpath