टेटे : एशियाई चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सका भारत

वुक्शी (चीन), 11 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय टीम यहां एशियाई टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में हार कर बाहर हो गया है।

जापान ने मंगलवार को उसे कड़े मुकाबले में 3-2 से मात देते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

सौम्यजीत घोष ने अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दी और युवा ओशिमा को 7-11, 11-7, 11-6, 8-11, 11-6 से मात देते हुए पहला मैच अपनी झोली में डाला। हालांकि अचंता शरथ कामल को कोकि निवा से 11-1, 6-11, 8-11, 14-12, 12-10 मात खानी पड़ी।

हमंत देसाई भी एक समय 2-1 की बढ़त लेने के बाद मुकाबला हार गए। उन्हें केंटा माटसुडाइरा ने 5-11, 8-11, 11-2, 14-12, 11-6 से मात दी।

हालांकि शरथ ने उलट मुकाबले में ओशिमा को 11-8, 11-13, 11-5, 6-11, 11-6 से हराते हुए घोष और कोकि के मुकाबले को निर्णायक बना दिया।

घोष ने अच्छी शुरुआत की लेकिन अंत में वह इसी शुरुआत को विजयी अंजाम नहीं दे पाए। कोकि ने यह मुकाबला 9-11, 11-9, 11-7, 11-4 से मात देते हुए अपनी टीम को सेमीफाइनल में प्रवेश दिलवाया।

भारत पांचवें-छठे स्थान के लिए हांग कांग से मुकाबला 0-3 से हार गया था। वह अब सातवें-आठवें स्थान के लिए बुधवार को मुकाबला करेगा।

हालांकि भारत को टीम चैम्पियनशिप में कुछ फायदा जरूर हुआ। कोरिया को उसने 3-2 से हराया। हालांकि भारत को यह जीत भी आसानी से नहीं मिली।

सौम्यजीत और हेमंत ने भारत को अच्छी शुरुआत दी। सोम्यजीत ने चोए को कड़े मुकाबले में 11-5, 11-13, 11-8, 6-11, 11-5 से मात दी। वहीं हेमंत ने पाक सिन ह्योक को 11-5, 11-13, 11-8, 6-11, 11-5 से हराया।

लेकिन इसके बाद जो हुआ वह हैरान करने वाला था। जी.साथियन को कांग वि ह्यून ने 11-7, 11-9, 11-9 से मात दी और घोष अपने उलट एकल मुकाबले में पाक सिन ह्योक से 10-12, 11-6, 6-11, 11-8, 11-8 से हार गए।

भारत की उम्मीदें हरमीत से थीं जिन्होंने अपनी टीम को निराश नहीं किया। उन्होंने चोए 11-7, 11-5, 11-9 से मात देते हुए जापान से मिली हार का दर्द कुछ हल्का किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493