टेटे : जॉर्डन जूनियर ओपन में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जॉर्डन एंड जूनियर कैडेट ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट में दबदबा कायम रखते हुए सात स्वर्ण, सात रजत और 10 कांस्य पदक जीते।

अम्मान में चल रहे इस टूर्नामेंट में चीनी ताइपे के सु हुसान ने पायस जैन के कैडेट एकल के फाइनल में 11-4, 11-6, 11-6 से मात दी।

इसके अलावा, पायस, यशांश मलिक और चिन्मय सोमाया ने अपने-अपने मुकाबले में दूसरा स्थान हासिल किया।

भारतीय लड़कियों ने कैडेट वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

पायस ने लड़कों के एकल वर्ग में ईरान के मोहम्मद अमीन समादी को 11-5, 11-9, 12-10 से हराकर जीत हासिल की, वहीं अनारगया मंजुनाथ ने लड़कियों के एकल वर्ग के फाइनल में चीनी ताईपे की चेंग पु सुयान को 11-7, 6-11, 11-5, 12-10 से मात देकर खिताब हासिल की।

जूनियर लड़कों के वर्ग में जीत चंद्र, मनुष सिंह और पार्थ वीरमानी वाली इंडिया-ए टीम ने इंडिया-बी को हराकर टीम स्पर्धा का खिताब जीता।

इंडिया-बी में स्नेहजीत सुरावाजुला, अनुकराम जैन, शिवाजी रॉय और मुदित दानी थे।

इससे पहले, इंडिया-ए ने क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड को 3-1 से और सेमीफाइनल में कतर को 3-0 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493