टेटे : दिमित्रिज क्वार्टर फाइनल में, अर्चना, साथियान, देसाई, बाहर

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के त्यागराज स्टेडियम में खेले जा रहे आईटीटीएफ वर्ल्ड टूर इंडिया ओपन में भारत का शुक्रवार का दिन खराब रहा। भारत के शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी एक-एक कर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। भारत के जी.साथियान, हरमीद देसाई और महिला खिलाड़ी अर्चना कामत और मौमा दास अगले दौर में जगह नहीं बना सकीं।

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के त्यागराज स्टेडियम में खेले जा रहे आईटीटीएफ वर्ल्ड टूर इंडिया ओपन में भारत का शुक्रवार का दिन खराब रहा। भारत के शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी एक-एक कर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। भारत के जी.साथियान, हरमीद देसाई और महिला खिलाड़ी अर्चना कामत और मौमा दास अगले दौर में जगह नहीं बना सकीं।

अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों में दुनिया के पांचवें नंबर के टेबल टेनिस खिलाड़ी जर्मनी के दिमित्रिज ओवचारोव ने टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

टूर्नामेंट में शीर्ष वरीय ओवचारोव ने अपने शानदार खेल दिखाते हुए दिन के दोनों मुकाबले जीते। अंतिम 32 के पहले मुकाबले में सऊदी अरब के अब्दुलजीज अब्बाद को एकतरफा मुकाबले में 4-0 (11-3, 11-5,11-4, 11-2) से मात देने के बाद प्री क्वार्टर फाइनल में भी पुर्तगाल के जोओ गेराल्डो को भी 4-0 (11-3, 11-3,11-5, 11-4) से शिकस्त देकर अंतिम 16 में प्रवेश किया।

स्टार खिलाड़ी बेलारूस के व्लादिमीर सैमसोनोवा के पहले ही दौर में उलटफेर का शिकार होने के बाद ओवचारोव को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन कर मुख्य दौर में पहुंचे भारत के साथियान को पहले ही मुकाबले में जापान के मासाताका मोरीजोनो ने 11-9, 12-10, 7-11, 8-11,8-11, 12-10, 11-0 से पराजित किया। वहीं, शानदार फॉर्म में चल रहे देसाई भी भारतीय उम्मीदों को जिंदा नहीं रखे। उन्हें प्री क्वार्टर फाइनल में जापान के कोकी निवा के हाथों 16-14, 6-11, 7-11,4-11, 9-11 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

महिला वर्ग में युवा खिलाड़ी अर्चना ने पहले दौर का मुकाबला जीतकर कुछ आस जगाई, लेकिन अंतिम 16 में उन्हें हार मिली। अर्चना ने पहले दौर में हमवतन अंकिता मुखर्जी को 4-2 (9-11, 12-10, 9-11, 11-7, 12-10, 12-10) से पराजित कर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। जहां इस भारतीय खिलाड़ी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में जापान की सुकुरा मोरी से 4-2 से (11-3, 13-11, 5-11, 11-4, 10-12, 11-4) से मात मिली।

अन्य भारतीय महिलाओं में मौसमी पॉल को हांगकांग की होई कीम दो के हाथों 0-4 से, सुतीर्थ मुखर्जी को हांगकांग की ही हुआजुन जियांग से 1-5 से, जबकि दो बार की ओलंपियन मौसा दास को हांगकांग की ही विंग नाम से 0-4 से प्री क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

जापान के 14 वर्षीय युवा खिलाड़ी हरीमोतो तोमोकाजू ने अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखा है। अंडर-21 वर्ग के विश्व विजेता तोमोकाजू ने अंतिम 16 में जगह सुनिश्चित कर ली है। तोमोकाजू ने हमवतन असुका साकाई की चुनौती को 4-2 से (11-9, 11-7, 13-15, 11-7, 11-13, 11-7) पारकर क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया। तोमोकाजू ने 12 साल की उम्र में अपने से छह साल बड़े खिलाड़ी को हराकर आइटीटीएफ वल्र्ड टूर जापान ओपन का अंडर-21 वर्ग का खिताब जीतकर तहलका मचा दिया था। वहीं इंग्लैंड की पॉल, हांगकांग के तियांगी जिनाग और जापान के युवा ओशिमा भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493