सुझोउ (चीन), 2 मई (आईएएनएस)। चीनी स्टार मा लोंग शनिवार को यहां जारी विश्व टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के पुरुष एकल मुकाबलों के सेमीफाइनल में पहुंच गए।
लोंग ने क्वार्टर फाइनल में हांगकांग के तांग पेंग को 4-0 से हराया। लोंग ने विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के रूप में अपनी साख बनाए रखते हुए तांग को 11-7, 11-9, 11-6, 11-1 से हराया।
तांग ने कहा, “मैं थोड़ा धीमा रहा। विपक्षी खिलाड़ी मेरे खेल को अच्छी तरह जानता है और इसी कारण वह मुझे हराने में सफल रहा।”
लोंग इससे पहले तीन बार सेमीफाइनल में हार चुके हैं। वह पहली बार खिताब जीतने का प्रयास कर रहे हैं।
सेमीफाइनल में उनका सामना जर्मनी के टिमो बोल और चीन के ही फान झेंगडोंग के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।
लोंग ने कहा, “मेरा सामना चाहे जिससे हो, मैं दबावमुक्त होकर खेलूंगा। मैं सिर्फ अपना काम करना चाहता हूं।”
dharmpath.com dharmpath