‘टेड’ ने उतारी किम की नकल

लॉस एंजेलिस, 7 जून (आईएएनएस)। वर्ष 2012 में आई फिल्म ‘टेड’ के टेडी बियर ने एक पत्रिका के आवरण पृष्ठ पर छपी किम कर्दाशियां की मशहूर तस्वीर की नकल उतारते हुए एक दूसरी पत्रिका के आवरण के लिए ऐसी ही तस्वीर खिंचवाई है।

कहा जा रहा है कि यह तस्वीर फिल्म ‘टेड’ के सीक्व ल ‘टेड2’ के प्रचार के लिए है।

किम की मशहूर हुई तस्वीर की नकल पत्रिका ‘एंटरटेंमेंट वीकली’ के आवरण पर प्रकाशित हुई है।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, नकल वाली तस्वीर में टेडी बियर ने अपने हाथों से एक बियर की बोतल को थाम रखा है और उसकी कमर पर बियर से भरा कप रखा है। कुछ समय पहले फोटोग्राफर जीन पॉल गॉडे द्वारा ली हुई किम की ऐसी ही एक तस्वीर एक पत्रिका में प्रकाशित हुई थी, जिसने हलचल मचा दी थी।

नकल वाली तस्वीर में टेड के चेहरे के भाव भी किम की ही तरह हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493