टेनिस : अटलांटा ओपन में हारे राजा-मार्टिन

अटलांटा, 30 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के पूरब राजा और फ्रांस के उनके जोड़ीदार फेब्रिस मार्टिन को यहां शुरू हुए 585,870 डॉलर इनामी अटलांटा ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में हार मिली।

राजा और मार्टिन को इस हार्डकोर्ट टूर्नामेंट में फिलिपींस के ट्रीट हुवे और अमेरिका के स्टीव जॉनसन ने 52 मिनट में 6-1, 6-3 से हराया।

राजा और मार्टिन का खेल इतना खराब रहा कि वे पूरे मैच के दौरान 90 में से सिर्फ 35 अंक ही हासिल कर सके। राजा और मार्टिन को एक भी ब्रेकप्वाइंट हासिल करने का मौका नहीं मिल सका।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493