टेनिस : आपिया इंटरनेशनल खिताब पर बोपन्ना-नेस्टर का कब्जा

सिडनी, 17 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के रोहन बोपन्ना और कनाडा के डेनियर नेस्टर की तीसरी वरीय जोड़ी ने आपिया इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट का पुरुष युगल खिताब जीत लिया।

बोपन्ना और नेस्टर ने खिताबी मुकाबले में हॉलैंड के जीन जूलियन रोजेर और रोमानिया के होरिया तेकाउ को 6-4, 7-6 (5) से हराया।

मैच के बाद नेस्टर ने कहा, “हमने बीते साल के अंत में कुछ टूर्नामेंट खेले और इस साल के लिए खुद को अच्छी तरह तैयार किया। शुरुआत में तो हमारा प्रयास नाकाम रहा लेकिन अब लगता है कि हम पटरी पर लौट आई हैं।”

नेस्टर ने यह भी कहा कि बोपन्ना के साथ वह साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतना चाहते हैं। आस्ट्रेलियन ओपन की शुरुआत अगले हफ्ते होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493