टेनिस : इंडियन वेल्स सेमीफाइनल में उलटफेर का शिकार हुईं वीनस, हालेप (लीड-1)

इंडियन वेल्स (अमेरिका), 17 मार्च (आईएएनएस)। जापान की नाओमी ओसाका और रूस की दारिया कासाटकिना ने इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है।

इन दोनों खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल मे विश्व टेनिस की दो दिग्गजों को उलटफेर कर मात देते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

ओसाका ने वर्ल्ड नंबर-1 रोमानिया की सिमोना हालेप को मात दी तो वहीं दारिया ने अमेरिका की वर्ल्ड नंबर-8 वीनस विलियम्स को हराया।

वर्ल्ड नंबर-44 ओसाका ने हालेप को 64 मिनट तक चले मुकाबले में 6-3, 6-0 से मात दी।

वहीं 20 साल की दारिया ने सात बार की ग्रैंड स्लैम विजेता वीनस को तीन सेटों तक चले मुकाबले में 4-6 6-4 7-5 से मात दी। यह दारिया की शीर्ष-10 में शामिल खिलाड़ियों पर लगातार तीसरी जीत है।

समाचार एजेंसी एफे ने दारिया के हवाले से लिखा है, “मैं कोर्ट पर अब पहले से ज्यादा परिपक्व, आत्मविश्वासी हूं। मुश्किल हालात में भी मैं अपना रास्ता ढ़ूढ़ लेती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493