टेनिस : इटेलियन ओपन के अंतिम-16 में वीनस से हारीं कोंटा

रोम, 19 मई (आईएएनएस)। ब्रिटिश की स्टार टेनिस खिलाड़ी योहाना कोंटा को इटेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम-16 दौर में अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स ने मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, वीनस ने महिला एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में 6-1, 3-6, 6-1 से मात दी।

सात एकल ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली वीनस का सामना क्वार्टर फाइनल में स्पेन की गार्बाइन मुगुरुजा से होगा। मुगुरुजा ने जर्मनी की जूलिया जॉर्जस को प्री-क्वार्टर फाइनल में 7-5, 6-4 से मात दी।

इसके अलावा, इस्टोनिया की एनेट कोंटावेट ने प्री-क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया की मिरजाना लुसिक बारोनी को सीधे सेटों में 6-1, 6-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जहां उनका सामना सिमोना हालेप से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493