रोम, 14 मई (आईएएनएस)। ब्रिटेन की टेनिस खिलाड़ी योहाना कोंटा ने सोमवार को इटेलियन ओपन के महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में जगह बना ली है। कोंटा ने पहले दौर में स्लोवाकिया की माग्डालेना रायबारिकोवा को मात दी।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ल्ड नंबर-22 कोंटा ने एक घंटे 48 मिनट तक चले मैच में रायबारिकोवा को 6-4, 6-3 से मात दी।
दूसरे दौर में कोंटा का सामना ताइवान की सिएह सु वेई और अर्यना साबालेंका के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा।
यह कोंटा का रायबारिकोवा पर आठ दिनों में दूसरी जीत है। इससे पहले उन्होंने मेड्रिड ओपन में रायबारिकोवा को मात दी थी।
dharmpath.com dharmpath