इंडियन वेल्स (अमेरिका), 20 मार्च (आईएएनएस)। रूस की टेनिस खिलाड़ी एलीना वेसनीना ने उलटफेर करते हुए अपनी हमवतन और विश्व की सातवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी स्वेतलाना कुजनेत्सोवा को मात देकर इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, महिला एकल वर्ग में खेले गए इस रोमांचक खिताबी मुकाबले में वेसनीना ने कुजनेत्सोवा को 6-7 (6), 7-5, 6-4 से मात दी।
रूस की 30 वर्षीया खिलाड़ी वेसनीना के लिए यह जीत किसी चमत्कार से कम नहीं थी। मैच के बाद एक बयान में वेसनीना ने कहा, “मैंने यह खिताब जीता और मेरे साथ सभी के लिए यह खिताबी जीत किसी चमत्कार से कम नहीं है। मुझे नहीं लगता कि इस टूर्नामेंट की शुरुआत में किसी ने भी सोचा था कि मैं यह खिताब जीत पाऊंगी।”
इससे पहले, स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर ने भी अपने हमवतन स्टान वावरिंका को मात देकर टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीता।
dharmpath.com dharmpath