टेनिस : एंडरसन को हराकर सेमीफाइनल में कोरिक

इंडियन वेल्स, 16 मार्च (आईएएनएस)।क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी केविन एंडरसन को मात देकर इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

कोरिक ने पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में एंडरसन को 2-6, 6-4, 7-6 (7-3) से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इस जीत के साथ 21 वर्षीय कोरिक ने पहली बार एटीपी वर्ल्ड टूर मास्टर्स-1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहली बार प्रवेश किया है।

एंडरसन को दो घंटे और 22 मिनट तक चले मैच में हराने वाले कोरिक का सामना अब सेमीफाइनल में वर्ल्ड नम्बर-1 और स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर से होगा।

फेडरर ने क्वार्टर फाइनल मैच में दक्षिण कोरिया के हियोन चुंग को मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

उन्होंने एक घंटे और 23 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल मैच में चुंग को सीधे सेटों में 7-5, 6-1 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493