टेनिस : एटलांटा ओपन के सेमीफाइनल में निशिओका

वॉशिंगटन, 6 अगस्त (आईएएनएस)। जापान के पुरुष टेनिस खिलाड़ी योशिहितो निशिओका ने होरासिओ जेबालोस को 6-4, 6-4 से हरा एटलांटा ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

वॉशिंगटन, 6 अगस्त (आईएएनएस)। जापान के पुरुष टेनिस खिलाड़ी योशिहितो निशिओका ने होरासिओ जेबालोस को 6-4, 6-4 से हरा एटलांटा ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

वह पहली बार एटीपी टूर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, निशिकोरी ने इस मैच में एक भी सर्विस नहीं छोड़ी और यह उनका इस सप्ताह का सबसे शानदार प्रदर्शन था। इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को एलेक्जेंडर डोलगोपोलोव को हराया था।

वह सेमीफाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त आस्ट्रेलिया के निक कर्जियोस से भिड़ेंगे जिन्होंने कड़े मुकाबले में पांचवीं वरीय खिलाड़ी फार्नाडो वेरडास्को को 6-4, 6-7 (7/5), 6-3 से हराया।

निशिओका ने कहा, “मैं अपनी सर्विस पर काम कर रहा हूं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493