टेनिस : एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में पहुंचे सॉक

लंदन, 17 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी जैक सॉक तीसरे विश्व वरीयता प्राप्त एलेक्जेंडर ज्वेरेव को मात देकर बड़ा उलटफेर करते हुए एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, टूर्नामेंट के आठवीं वरीय सॉक ने ज्वेरेव को 6-4, 1-6, 6-4 से मात दी।

इस जीत के साथ ही सॉक ने बोरिस बेकर ग्रुप में रोजर फेडरर के बाद दूसरा स्थान हासिल किया है। सेमीफाइनल में अब नौवीं विश्व वरीयता प्राप्त सॉक का सामना ग्रिगोर दिमित्रोव से होगा।

सॉक ने मैच के बाद एक बयान में कहा, “मेरे लिए यह मैच उतार-चढ़ाव से भरा हुआ था।”

स्विट्जरलैंड के दिग्गज खिलाड़ी फेडरर ने भी सेमीफाइनल में पहले ही प्रवेश कर लिया था। उनका अगला मुकाबला ग्रुप पेटे साम्प्रास में शामिल डेविड गोफिन या डोमिनिक थीम में से किसी एक खिलाड़ी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493