टेनिस : एटीपी फाइनल्स में ज्वेरेव, सिलिक, इसनेर से होगा जोकोविक का मुकाबला

लंदन, 6 नवंबर (आईएएनएस)। सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक साल के अंतिम टूर्नामेंट एटीपी फाइनल्स में भिड़ंत के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, एटीपी फाइनल्स के ग्रुप स्तर में जोकोविक का सामना जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा।

इसके अलावा, ग्रुप स्तर में जोकोविक की भिड़ंत क्रोएशिया के मारिन सिलिक और अमेरिका के खिलाड़ी जॉन इसनेर से होगा।

पेरिस मास्टर्स के फाइनल में पहुंचकर जोकोविक ने स्पेन के राफेल नडाल को पछाड़ते हुए विश्व रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है।

टखने में ऑपरेशन के कारण नडाल इस साल एटीपी फाइनल्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी पुष्टि की।

स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर इस साल अपने करियर के 10वें एटीपी खिताब के लिए संघर्ष करेंगे। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन, आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम और जापान के केई निशिकोरी के साथ एक ही ग्रुप में शामिल किया गया है।

एटीपी फाइनल्स की शुरुआत 11 नवम्बर से होगी और इसका समापन 18 नवम्बर को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493